ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

शिमला: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर आज चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच यह वोट संख्या भाजपा के लिए काफी मायने रखती है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही चुनाव में 34-34 मत पड़े बाद में पर्ची से चयन किया गया। कांग्रेस के उम्मीदवार सिंघवी ने हार मान ली है। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन को जीत मिली है।

मुख्यमंत्री दें इस्तीफा: जयराम ठाकुर

वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा राज्यसभा में दोनों उम्मीदवारों को बराबर के ही वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सही कह रहे हैं कि इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। प्रदेश बीजेपी ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार हर्ष महाजन चुनाव जीत गये हैं।

कल भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि कल भाजपा सदन में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश करेगी। मतगणना के समय सीएम सुक्खू ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को अगवा करने के आरोप भी लगाए। कांग्रेस के विधायक पंचकूला में ठहरे हुए थे। अब ये विधायक शिमला जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख