ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री

अमेठी: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरे पर वो बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। उन्‍होंने बुधवार शाम मीडियाकर्मियों से बात की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्‍या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उनका कहना था कि अभी उन्‍होंने इस बारे में सोचा नहीं है। उनसे फिर पूछा गया कि क्‍या वो चुनाव लड़ सकती हैं, तो उन्‍होंने कहा, 'क्‍यों नहीं, पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। प्रियंका ने बताया कि उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि यह देश को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में यह बहुत महत्‍वपूर्ण है कि आप ठीक ढंग से प्रचार करें, आप घर-घर जाकर असलियत बताएं कि ये चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है। इसें राहुल जी की जीत नहीं, इसमें देश की जीत होगी।'

जब उनसे पूछा गया कि मेनका गांधी ने कहा है कि प्रियंका के आने से कोई असर नहीं होगा क्‍योंकि कांग्रेस के पैर जमीन पर हैं ही नहीं, इस पर प्रियंका का कहना था कि ये उनके विचार हैं।'

अयोध्‍या जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि उन्‍होंने अभी अपना कार्यक्रम नहीं देखा है, संभवत: जहां भी मेरा भाई जाए मैं वहां जाउंगी। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा यह कहे जाने पर कि राहुल और प्रियंका केवल चुनाव के समय ही मदिरों में जाते हैं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'उन्‍हें कैसे पता कि मैं कहां और कब जाती हूं? वो कैसे जानते हैं कि जब चुनाव का समय नहीं होता तो मैं नहीं जाती?

इससे पहले अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने 'हमारा बूथ हमारा गौरव' अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, ''हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें। लोगों को सच्चाई बताएं। सरकार की नाकामियां बतायें। जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा।''

प्रियंका ये बैठकें विधानसभा क्षेत्रवार कर रही हैं। अमेठी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से बात करते हुए प्रियंका ने यह जानने की कोशिश की कि हम कैसे बूथ तक पहुंच बना सकते हैं। कांग्रेस वहां कैसे मजबूत होगी। प्रियंका ने कहा कि देश में सब कुछ कांग्रेस ने किया है।' उन्होंने कहा, ‘'दियासलाई से लेकर मिसाइल तक बना कर देने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो केवल विश्व का भ्रमण कर रहे हैं... देश का किसान परेशान है। ना तो उसे खाद मिल रही है और ना ही उत्पाद का सही दाम।''

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 2014 में मोदी ने सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपए भेजने का वादा किया था लेकिन आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं गया। प्रियंका ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो हमने राजस्थान में किया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा किया है। उसे हम पूरा करके दिखाएंगे।

प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी। उन्होंने कहा, ''अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।'' उन्होंने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां लोग परेशान हैं।'' प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में 'टाइम पास' करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा, ''मैं पिताजी के साथ अमेठी आया करती थी। मेरा बचपन यहां बीता है। मुझसे ज्यादा अमेठी के विषय में कौन समझ सकता है।' प्रियंका का रात में रायबरेली जाने का कार्यक्रम है, जहां वह कल इसी तरह की बैठकें करेंगीं। उन्हें शुक्रवार को अयोध्या भी जाना है। अमेठी में बोलीं प्रियंका गांधी, चुनाव जीतने पर राहुल ही बनेंगे पीएम अमेठी: लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को प्रियंका गांधी अमेठी पहुंची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव जीतने पर राहुल गांधी ही पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी अपने घर जैसा है और यहां के लोग परिवार का हिस्सा हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भाजना की जुमलेबाजी लोगों को पता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के अभियान हमारा बूथ, हमारा गौरव के बारे में भी बताया। यह बातचीत करीब दो घंटे तक मुसाफिरखाने में चली। अमेठी में प्रियंका गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मंत्री चार दिनों के लिए अमेठी आते हैं उनसे लोगों को सावधान रहना चाहिए। साथ ही नोटबंदी से अमेठी के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। आवारा मवेशियों ने लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ा है और मनरेगा का काम रुकने से उनकी आय प्रभावित हुई है। साथ ही यहां पर फूड पार्क ने बनने से भी यहां के लोगों का विकास रुका है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने अपना वादा पूरा नहीं किया, किसी के भी खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए। लेकिन कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। हमने 72 हजार रुपये सालाना गरीबों को देने का वादा किया है हम वह करके दिखाएंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के क्षेत्र अमेठी से चुनावी प्रचार का आगाज कर रहीं हैं। मां के गढ़ में प्रियंका वाड्रा न सिर्फ भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगी, बल्कि किला फतह करने के लिए रणनीति बनाएंगी। प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर जहां पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख