ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री

आगरा: रविवार देर रात करीब दो बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए। मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल सात लोग सवार थे। जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ के आलमबाग जा रही रोडवेज बस में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 77 के निकट अचानक आग लग गई। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल राकेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

चिकित्सकों की टीम भी मौके पर बुला ली गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख