ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्षों में ही विकास अवरुद्ध हो गया है। फर्जी आंकड़े बनाकर उपलब्धियों के जो दावे किए जा रहे हैं, उनकी सच्चाई प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है। भाजपा नेतृत्व भलीभांति जानता है कि सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में उसकी दाल गलने वाली नहीं है। जनता उसके झूठ, फरेब और मुद्दों से भटकाने की चालबाजी से ऊब चुकी है। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के विकल्प की मजबूती से मतदाताओं का रुझान उसी की तरफ हो रहा है।

अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता की राय में और उसके रिपोर्ट कार्ड में 10 में केवल 0 अंक ही दिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा दावा कानून व्यवस्था में सुधार का है। यह सफेद झूठ है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक साम्प्रदायिक घटनाओं और मौतों को दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मुख्यमंत्री की ठोको नीति को अपनाते हुए निर्दोष 63 लोगों के एनकाउण्टर कर दिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख