ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी 140 किलोमीटर लंबी गंगा यात्रा शुरू कर दी है। अपनी इस यात्रा के दौरान वो गांवों और कस्बों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा छतनाग प्रयागराज से शुरू हुई। तीन दिन की यह यात्रा वाराणसी के अस्सी घाट में जाकर खत्म होगी। गंगा यात्रा की शुरुआत से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। 'गंगा यात्रा' के दौरान प्रियंका ने युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षा, बेरोज़गारी और आम सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

इससे पहले मनिया घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका की एक झलक को बेताब दिखे। मनिया घाट से प्रियंका गांधी की नाव यात्रा शुरू की। बता दें कि प्रियंका प्रयागराज से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। प्रियंका की यह बोट यात्रा तीन दिन में करीब 140 किलोमीटर की होगी। अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी। साथ ही इस यात्रा के दौरान वह कई मंदिरों में दर्शन करेंगी। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात भी करेंगी।

लगभग 140 किलोमीटर लंबी यात्रा की शुरूआत वह आज से प्रयागराज के मनइया घाट से करेंगी। इसका समापन 20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा। प्रियंका वाराणसी के निकट दमदमा में एक स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगी।

प्रियंका मनइया घाट से नौका से लाक्षागृह (हंडिया) जाएंगी। यहां एक स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दुमदुमा (हंडिया) और फिर सिरसा (मेजा क्षेत्र) जाएंगी। यहां से वह सीतामढ़ी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। उसके बाद अगले दिन यानी मंगलवार के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। प्रियंका सबसे पहले मंगलवार को मढ़हा गांव (मिर्जापुर) पहुंचेंगी। फिर वह विंध्ययांचल दर्शन करने जाएंगी। यहां कार्यक्रम के बाद चुनार के लिए निकलेंगी। चुनार में वह शीतला माता के दर्शन करेंगी। यहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगी।

अगले दिन यानी 20 मार्च को वह वाराणसी के लिए निकलेंगी, जहां उनकी यात्रा अस्सी घाट पहुंचेगी। प्रियंका की इस हाइप्रोफाइल यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने काफी सतर्कता के साथ मंजूरी दी है। कुल 25 शर्तों के साथ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने अनुमति दी है। प्रियंका को जल और सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दी गई है। प्रियंका के काफिले में दो लाउडस्पीकर और दस वाहनों के शामिल होने को मंजूरी दी गई है। सुरक्षा का जिम्‍मा एसपीजी के पास रहेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख