ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा। योगी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''कांग्रेस ने उन्हें (प्रियंका) इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है। यह उस पार्टी (कांग्रेस) का अंदरूनी मामला है। पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे (भाजपा को) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।''

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है। रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा कि नया नया बना (सपा-बसपा) गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया है। यह (गठबंधन) और कुछ नहीं बल्कि 'हौवा' है। मुख्यमंत्री ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर और गो हत्या जैसे मुद्दों पर किये गये तमाम सवालों का जवाब दिये।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें

उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा।

राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवां एवं अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 7.79 करोड़ पुरुष, 6.61 करोड़ महिला तथा 8374 अन्य समेत 14.4 करोड़ मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश में मतदान के लिये कुल 91709 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे।

सात चरणों में होंगे मतदान

पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। इस चरण में भी कुल 8 लोकसभा सीटों नगीना (सुरक्षित), अमरोहा, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़, हाथरस (सुरक्षित), मथुरा, आगरा (सुरक्षित) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे।

चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस चरण में 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिए वोट डाले जाएंगे।

चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा इस चरण में कुल 13 सीटों शाहजहांपुर (सुरक्षित), खीरी, हरदोई (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सुरक्षित), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे।

पांचवें चरण के लिए मतदान 6 मई को होगा। पांचवें चरण में कुल 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।

छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सुरक्षित) और भदोही समेत कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान 19 मई को होगा। इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सुरक्षित), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) समेत कुल 13 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख