- Details
आगरा: रविवार देर रात करीब दो बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए। मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल सात लोग सवार थे। जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ के आलमबाग जा रही रोडवेज बस में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 77 के निकट अचानक आग लग गई। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल राकेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
- Details
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर से मछोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 26 मार्च तक वह भाजपा की तरफ से समझौते में दी जाने वाली सीटों की घोषणा का इंतजार करेंगे। इस तिथि तक बात नहीं बनी तो 27 मार्च को वह अलग रास्ते पर चल देंगे। भाजपा से सीटों के बंटवारे पर कई चक्र वार्ता के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिए जाने से मंत्री राजभर नाराज हैं।
उन्होंने कहा है कि सीटें तय होने में विलंब होने से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष है। देरी होने पर चुनाव की तैयारी पर असर पड़ेगा। श्री राजभर ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में वार्ता के लिए बुलाया है। उम्मीद जताई है कि इस वार्ता में सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए।
- Details
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद को आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव में जनता को तय करना होगा कि वह अजहर की जबान बोलने वाले को चुनेगी या फिर भाजपा उम्मीदवार को चुनेगी। योगी ने सहारनपुर से अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए 'विजय संकल्प सभा' में कहा ''पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, आपने ओसामा बिन लादेन का नाम सुना ही होगा। जैसे ओसामा, बिन मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। आपके सहारनपुर में भी अजहर मसूद का एक दामाद आ गया है, जो उसी की भाषा बोलता है।''
उन्होंने कहा ''इस चुनाव में आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक सिपहसलार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास और सुरक्षा के नायक के रूप में राघव लखन पाल आगे बढ़ेंगे।''
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। इन नामों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रामपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि हाल में सपा ने पार्टी ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका भी एलान किया था। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, डिम्पल यादव कन्नौज से उम्मीदवार होंगी। धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया इटावा, भाईलाल कोल राबर्टसगंज और शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से पार्टी उम्मीदवार होंगे।
सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुलायम शामिल नहीं
लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव और रामगोपाल के अलावा, जया बच्चन और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
- जेएमएम सांसद महुआ महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई घायल
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग
- महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
- केंद्र भाषा युद्ध के बीज बो रहा है, राज्य पर हिंदी नहीं थोपने देंगे: स्टालिन
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी