ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछड़ों को लामबंद कर उन्हें अपने पाले में लाने की बड़ी कोशिश अब समाजवादी पार्टी ने शुरू की है। उसका कहना है कि जब उनकी सरकार बनेगी तो अमीरों पर दो प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स भी लगाया जाएगा। इससे अमीर गरीब की बढ़ती खाई कम होगी। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन की लड़ाई का आगाज करते हुए सपा ने अपना विजन डाक्यूमेंट(चुनावी घोषणा पत्र) जारी किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में इसे जारी किया।

सपा मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, सपा -बसपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता संकल्प कर रहे हैं कि आने वाले समय में भारत का भविष्य बेहतर हो। विजन डाक्यूमेंट पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाएंगे। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन नई दिशा- एक नई उम्मीद के साथ का नारा देते हुए अखिलेश ने कहा कि हमने इसके लिए लक्ष्य तय किये है। जनता को बताया जाएगा कि कि देश में दस प्रतिशत समृद्ध (उच्च जाति के लोग ) 60 प्रतिशत राष्ट्रीय सम्पत्ति पर काबिज हैं। सामाजिक न्याय नहीं होने से अमीर और अमीर हो गया जबकि गरीब और गरीब हो गया है।

सहारनपुर/अमरोहा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आतंकवाद को मदद पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल दुनिया के सामने बेनकाब हो रहे पाकिस्तान के पक्ष की बातें करके वहां 'हीरो' बनने की होड़ कर रहे हैं। मोदी ने अमरोहा में आयोजित रैली में कहा, 'जब पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो रहा है तो ये उसके पक्ष की बात कर रहे हैं, वहां पर हीरो बनने की स्पर्द्धा कर रहे हैं। कांग्रेस हो, सपा, बसपा हो, आतंकवाद पर इसी नरम रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं। इन दलों ने सिर्फ आतंक की ही मदद नहीं की है, इन्होंने आपके जीवन और अस्तित्व को संकट में डाला है।'

मुस्लिम बहुल सहारनपुर में मोदी ने तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के कुचक्र से मुक्ति दिलाकर उनका जीवन सुरक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी ऐसा नहीं चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं मुस्लिम बेटियों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस, सपा, बसपा के राज में मुस्लिम महिलाओं का शोषण जारी रहेगा। ये तीन तलाक के खिलाफ कानून को भी अनुमति नहीं देंगे। और हम जो अध्यादेश लाएं हैं उसे पारित नहीं होने देंगे।'

गोरखपुर: निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद पार्टी) का छह साल के राजनीतिक इतिहास में पीस पार्टी और सपा के बाद भाजपा के साथ तीसरा गठबंधन है। गुरुवार को दिल्ली में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भाजपा से गठबंधन किया, जबकि उनके पुत्र व गोरखपुर से सपा सांसद प्रवीण निषाद भाजपा में शामिल हो गए। इससे सपा को तगड़ा झटका लगा है। निषादों को पूर्वी यूपी का बड़ा वोटबैंक माना जाता है। राजनैतिक और सामाजिक रूप से उपेक्षित निषादों को पूर्व मंत्री जमुना निषाद ने बड़ी पहचान दी।

उनके निधन के बाद निषाद पार्टी ने धीरे-धीरे समाज को सहेजना शुरू किया। इसमें 7 जून 2015 में सहजनवा का कसरवल कांड अहम मोड़ साबित हुआ। एससी आरक्षण के लिए रेलवे ट्रैक पर आंदोलन उग्र होने पर हुई पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में डॉ. संजय निषाद और उनके समर्थकों पर केस हुआ और 35 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद डॉ. संजय निषाद बड़े नेता के तौर पर उभरे। 2017 के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी से हाथ मिलाकर 60 सीटों पर चुनाव लड़े लेकिन जीत इनमें से सिर्फ विजय मिश्र को ज्ञानपुर सीट पर मिली।

लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके भाषण में 'मोदी की सेना' वाली टिप्पणी पर जारी किया गया है। आयोग ने योगी से पांच अप्रैल तक इसका जवाब देने को कहा है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय सेना को मोदी जी की सेना कहा था। इसे विपक्ष ने सेना का अपमान बताया था जिसके बाद चुनाव आयोग से इसकी भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख