- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामजी लाल सुमन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन से देश में महापरिवर्तन की हवा बह रही है। यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है। इससे भाजपा की नींद गायब हो गयी है। वे रात-रात भर बैठकें कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पास पांच साल के कार्यकाल का कोई हिसाब नहीं है। 2014 का संकल्प पत्र भाजपा अभी तक पूरा नहीं कर सकी। इस बार फिर भाजपा नया धोखा पत्र ले आई है।
यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आलू किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। देश का अन्नदाता बर्बाद हो गया। किसानों की आय लगातार कम हुई है। नोटबंदी की कोई उपलब्धि नहीं रही। भ्रष्टाचार, कालाधन, बढ़ा है। व्यापारी बर्बाद है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। रोजगार के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार फेल हो गयी है। जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। जो वादे किए थे वे कब पूरा करेगें? जवान हर दिन शहीद हो रहे है। फौज से भी धोखा किया गया है।
- Details
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद सपा बसपा गठबंधन का हिस्सा बनने के विकल्प खुले होने के, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर सपा बसपा नेतृत्व चुनाव के बाद परिस्थितियों के आधार पर ही फैसला करेगा कि कांग्रेस को गठबंधन में शामिल करना है या नहीं। सिंधिया के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार करते हुये सपा और बसपा के नेताओं ने सोमवार को कहा, ''चुनाव के बाद जिस तरह की परिस्थिति होगी, उसके आधार पर सपा बसपा नेतृत्व ही कांग्रेस को गठबंधन में शामिल करने का फैसला करेगा।"
उल्लेखनीय है कि सिंधिया ने रविवार को कहा था कि चुनाव से पहले गठबंधन में शामिल होने के बारे में कांग्रेस से सपा बसपा की तरफ से कोई बातचीत नहीं की गयी, यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इसके जो भी कारण रहे हों, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भविष्य में भी गठबंधन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद गठबंधन सहित सभी संभावनाओं के लिये दरवाजे खुले हैं। सिंधिया के बयान पर बसपा के एक नेता ने कहा कि गठबंधन के बारे में पार्टी अध्यक्ष ही कोई फैसला करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व सिंधिया के इस बयान से वाकिफ है।
- Details
बरेली: पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी वरुण गाँधी ने कहा है कि उनके परिवार से भी कुछ लोग प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन जो सम्मान नरेन्द्र मोदी ने देश को दिलाया है वह सम्मान किसी प्रधानमंत्री ने देश को नहीं दिलाया। गांधी ने बहेड़ी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीपी सिंह भी राजा थे,नरसिम्हा राव भी बड़े आदमी थे, अटल जी सामान्य परिवार से थे, लेकिन उन्होंने इस तरह की गरीबी नहीं देखी थी। मोदी जी तो सामान्य से भी कमजोर परिवार से थे और उन्होंने गरीबी नजदीक से देखी है।
उन्होंने कहा कि उनके परिवार से भी कुछ लोग प्रधानमंत्री हुए है, लेकिन जो सम्मान देश को मोदी ने दिलाया है वो सम्मान किसी भी प्रधानमंत्री ने देश को नहीं दिलाया। गांधी ने कहा कि पांच साल में मोदी के ऊपर बेईमानी का एक भी धब्बा नहीं लगा है। उन्होंने कहा, ''आप जानते है कि राजनीति कितनी गंदी चीज है और इसमें छह माह में ही आरोप लग जाते है लेकिन मोदी पर कोई आरोप नहीं है।"
- Details
बिजनौर/मुजफ्फरनगर/शामली/बागपत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मायावती कहती हैं कि उन्हें मुसलमानों के वोट चाहिए, बाकी वोट नहीं चाहिए, तो बाकी वोट भाजपा को चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में जिस तरह जोगेंद्र मंडल ने दलितों संग विश्वासघात किया था, आज मायावती कर रही हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में रैलियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मायावती को अगर सिर्फ मुस्लिम वोट चाहिए तो स्वाभाविक है दूसरा वोट भी अपना तय कर लेगा कि हमें कहां जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा-बसपा के डीएनए पर सवाल खड़ा होता है, क्योंकि ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को लेकर सेना से सबूत मांग रहे हैं। बिजनौर में उन्होंने कहा कि यहां की सीट से उत्तर प्रदेश की 80 सीटें प्रभावित होंगी। इसलिए मेरा विनम्र आग्रह है कि अपने वोट का सही प्रयोग करें।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- विधानसभा में अकेले नजर आए अमानतुल्लाह, बाकी विधायकों की नो एंट्री
- महाकुंभ ने यूपी के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट दे दिए: योगी
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
- जेएमएम सांसद महुआ महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई घायल
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी