- Details
अमरोहा: अमरोहा की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ को देख बसपा सुप्रीमो मायावती खुद भी उत्साहित नजर आई। संबोधन की शुरुआत करते ही बोलीं की ये भीड़ बता रही है कि दिल्ली जाने की तैयारी पूरी है। भाजपा समेत विरोधी दलों पर हार की आशंका के बीच झूठी अफवाह फैलाने व हथकंड़े अपनाने का आरोप लगाया। वोटरों को नसीहत दी की इसका शिकार नहीं बनें और एकजुट होकर महागठबंधन के पक्ष में वोट करें। सभा में बसपा के साथ ही सपा और रालोद के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बसपा के परंपरागत वोटरों के साथ ही सपा की धुरी माने जाने वाले अल्पसंख्यक भी बड़ी संख्या में नजर आए। भीड़ में महिलाओं की मौजूदगी भी खूब रही। मायावती के मंच पर आते ही जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। उन्होंने भी हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मंच संभालने के बाद सबसे पहले मौजूद समर्थकों का आभार जताया। कहा कि ये उत्साह बता रहा है कि अमरोहावासियों ने बसपा संग संसद तक का सफर करने की जिद ठान ली है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा और मुरादाबाद में महागठबंधन के प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव एवं डाॅ.एस.टी. हसन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। यादव ने कहा कि पहले चरण में जो वोट पड़े है उसकी आवाज अभी तक सुनायी पड़ रही है। यह गठबंधन के पक्ष में है। महागठबंधन के बाद बहुत सारे राजनैतिक दलों की भाषा बदल गयी। अगर दो दलों का गठबंधन महामिलावट हैं तो 38 दलों का भाजपा का गठबंधन कैसा होगा? हमारा गठबंधन महापरिवर्तन लायेगा। सामाजिक न्याय के साथ आजादी दिलाने का काम यह गठबंधन करेगा। यह गठबंधन राजनैतिक रास्ता बनाने एवं लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहा है।
यादव ने कहा कि किसानों के पैदावार की लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुना होने का वादा हवा हवाई साबित हुआ। अच्छे दिन नहीं आये। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। भाजपा के दो करोड़ नौकरी देने का वादा झूठा साबित हुआ। नौजवानों के रोजगार मांगने पर प्रधानमंत्री जी ने उन्हें पकौड़ा बनाने का प्रस्ताव दिया है।
- Details
लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव आयोग द्वारा उन पर लगाये गये 48 घंटे के प्रतिबंध को दबाव में लिया गया फैसला करार देते हुए कहा कि यह एक साजिश और लोकतंत्र की हत्या है। मायावती पर किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल होने पर 48 घंटे के प्रतिबंध की मियाद मंगलवार सुबह छह बजे शुरू होगी। उन्होंने सोमवार देर रात प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आयोग ने सहारनपुर के देवबंद में दिये गये बयान पर उनकी सफाई को नजरअंदाज करते हुए उन पर पाबंदी लगा दी और यह लोकतंत्र की हत्या है।
मायावती ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत किसी को अपनी बात रखने से वंचित नहीं किया जा सकता। लेकिन आयोग ने अभूतपूर्व आदेश देकर मुझे बगैर किसी सुनवाई के असंवैधानिक तरीके से क्रूरतापूर्वक वंचित कर दिया। यह दिन काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। यह फैसला किसी दबाव में लिया गया ही प्रतीत होता है। मालूम हो कि आयोग ने बीते 7 अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में आयोजित चुनावी रैली में खासकर मुस्लिम समुदाय से वोट मांगकर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल होने पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सात और सीटों के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशी घोषित किए। इनमें भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन का नाम भी शामिल है जिन्हें गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद गोरखपुर सीट खाली हो गई थी। पार्टी ने मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने शरद त्रिपाठी को इस सीट से टिकट नहीं दिया जिन्होंने जूतों से भाजपा के एक स्थानीय विधायक को पीटा था।
प्रवीण निषाद संजय निषाद के बेटे हैं जो निषाद पार्टी के संस्थापक हैं। यह पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में है। पिछले साल इस सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी सपा ने जीत हासिल की थी। उस उपचुनाव में सपा के टिकट पर सांसद चुने गये प्रवीण निषाद को भाजपा ने संत कबीर नगर से उम्मीदवार बनाया है। निषाद ने हाल ही में सपा-बसपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। प्रवीण निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
- वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
- निष्पक्ष चुनाव आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता
- "आप" के अकेले विधायक अमानतुल्लाह को मिली विधानसभा में एंट्री
- महाकुंभ ने यूपी के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट दे दिए: योगी
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी