- Details
नई दिल्ली: सपा नेता आजम खान को उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पिछले कुछ दिनों के दौरान कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए मंगलवार को चुनाव आयोग की ओर से एक नया कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया और कहा कि प्रथम दृष्टया वे आचार संहिता उल्लंघन के दोषी हैं। चुनाव आयोग ने उनकी टिप्पणियों के उदाहरण देते हुए कहा कि एक मौके पर उन्होंने कथित रूप से कहा कि ''फासीवादी" उन्हें मारने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने दूसरे मौके पर कथित रूप से कहा कि प्रधानमंत्री ने मुस्लिमों को मारा है। उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कथित रूप से कहा था कि अपराधी संवैधानिक पदों पर आसीन हैं। चुनाव आयोग ने उल्लेखित किया कि मामलों में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और जनप्रतिनिधि कानून के तहत प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि चुनाव के दौरान कोई बयान देते समय किसी के द्वारा धर्म या जाति का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस ने लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णन को टिकट दिया है। वहीं कैसरगंज से विनय कुमार पाण्डेय को उतारा है। जबकि मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर पंकज सांघवी को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक कुल 407 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णन कल्कि पीठाधीश्वर हैं और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर संभल से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें मात्र 16 हजार वोट मिले थे और वह पांचवे स्थान पर रहे थे। आचार्य प्रमोद कृष्णन को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में स्टार प्रचारक की तरह उतारा था। सॉफ्ट हिन्दुत्व के मुद्दे को धार देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काट के लिए इन तीनों प्रदेशों में प्रमोद कृष्णन की खूब सभाएं करवाई गई थीं। वह अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खुलकर हमले बोलते हैं।
- Details
आगरा: यह महागठबंधन नफरत की दीवार को तोड़ने वाला गठबंधन है। तीन दलों का गठबंधन यदि मिलावट है तो 38 से ज्यादा दलों के गठबंधन को क्या नाम दें। आगरा में गठबंधन की जनसभा संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कड़े प्रहार किए। मंच पर मोर्चा संभालते ही अखिलेश यादव ने बीती रात आए तूफान का जिक्र किया और कहा तेज हवाएं लोगों का मनोबल नहीं तोड़ सकीं। हरा-नीला-लाल रंग चढ़कर बोल रहा है। पहले चरण से चढ़कर बोला है।
चुनाव आयोग पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कोई कितनी भी पाबंदी लगा ले लेकिन, गठबंधन भाजपा को पीछे छोड़ देगा। पहले चरणों की वोटों की बारिश जनता तक पहुंची और आगे भी पहुंचेंगी। आगरा संगीत के तानसेन और शेख सलीम चिश्ती की कर्म भूमि रही है। यह हिन्दू मुस्लिम संस्कृति और हिन्दू मुस्लिम एकता की पहचान है। यदि किसी पर्यटक से मोहब्बत की सबसे अच्छी जगह पूछी जाए, वह आगरा का नाम लेगा। आगरा भाईचारे का पैगाम देता है। सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि एक दल नफरत फैला रहा है, खाई पैदा कर रहा है। डराकर और दिमाग लगाकर राजनीति कर रहे हैं लेकिन, गठबंधन दिलों को जोड़कर काम कर रहा है।
- Details
लखनऊ: लखनऊ में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारने जा रहा है। इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह हैं। पूनम सिन्हा मंगलवार को ही सपा में डिंपल यादव की मौजूदगी में शामिल हुई हैं। सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी का एलान करते हुए कहा कि पूनम सिन्हा जी गठबंधन की ओर से लखनऊ से उम्मीदवार होंगी। वे 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कांग्रेस से अपील करते हुए लखनऊ से किसी भी उम्मीदवार को न उतारने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार न उतारे जिससे भाजपा को पराजित किया जा सके। पूनम सिन्हा के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा कि हां कोई तो लड़ेगा ही। यह लोकतंत्र की खूबी है। हम चुनाव पूरी तहजीब के साथ लड़ेंगे, जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है, उसको भी हम कायम करेंगे। बता दें कि राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ही लखनऊ सीट से नामांकन दाखिल किया है। लोकसभा चुनाव के लिए लखनऊ सीट पर मतदान छह मई को होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
- वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
- निष्पक्ष चुनाव आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता
- "आप" के अकेले विधायक अमानतुल्लाह को मिली विधानसभा में एंट्री
- महाकुंभ ने यूपी के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट दे दिए: योगी
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी