- Details
फर्रुखाबाद/औरैया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को एक ही थैली का चट्टा-बट्टा बताया। कहा, सपा-बसपा गठबंधन अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो लोग 38 व 34 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वे सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बदहाली से उबारने का काम रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर जिले में फूड प्रोसेसिंग केंद्र खोलकर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी ने कांग्रेस पर हमला किया। बोले-दस साल की यूपीए सरकार में सभी ने अराजकता देखी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी रही है। आरोप लगाया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह घोषणा करते थे कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक मुसलमानों का है। सवाल किया कि जाति और मजहब के नाम पर इस तरीके की बात कहां तक उचित है। कांग्रेस सरकार में बटाला हाउस कांड होता था।
- Details
जालौन: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकारों के शासनकाल में आतंकवाद कम होने के बजाय बढ़ा है, मगर नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इस सूरत को बदल दिया है। सिंह ने यहां विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों के राज में आतंकवाद कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता गया। मगर मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद पर करारी चोट की है। उन्होंने कहा ''आज सूरत बदल गयी है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ा है। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन अगर कोई देश, आतंकवादी या अलगाववादी ताकत भारत की ओर गलत नीयत से देखता और किसी तरह की हिमाकत करता है तो भारत उसे छोड़ता भी नहीं है।''
गृह मंत्री ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार हुआ है। पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में नौवें स्थान पर था, मगर अब वह पांचवें स्थान पर पहुंचकर रूस, चीन और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के बराबर आ गया है। वर्ष 2030 तक भारत सबसे आगे होगा।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने दो और प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इलाहाबाद सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है जबकि फूलपुर सीट से पुराने कार्यकर्ता पंधारी यादव को टिकट दिया गया है। इस तरह सपा ने अब तक 37 सीटों में 33 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। अब उसे केवल चार सीट बलिया, चंदौली, वाराणसी व मिर्जापुर सीट पर प्रत्याशी घोषित बाकी है।
पिछले साल फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने बसपा की मदद से भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को हराया था। यहां से सपा के नागेंद्र सिंह पटेल चुनाव जीते लेकिन इस बार सपा ने उनकी जगह इलाहाबाद सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके पंधारी यादव पर दांव लगाया है। इलाहाबाद सीट पर वैसे पुराने नेता रेस में थे लेकिन इलाहाबाद सीट पर राजेंद्र सिंह पटेल टिकट पाने में कामयाब रहे। वैसे सपा मिर्जापुर सीट से राम चरित्र निषाद को व चंदौली से अपनी सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह को प्रत्याशी बना सकती है।
- Details
लखनऊ: अपनी भाजपाई प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा के प्रति की गयी अभद्र टिप्पणी पर मचे बवाल को लेकर रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां का दर्द आखिर छलक गया। खां ने रामपुर में एक कार्यक्रम में कहा ''मेरे साथ ऐसे सुलूक हो रहा है जैसे कि मैं सबसे बड़ा अपराधी हूं। सबसे बड़ा आतंकवादी, देशद्रोही और गद्दार हूं।''
उन्होंने रुंधे गले से कहा ''सुलताना डाकू और डाकू मानसिंह के साथ वह सुलूक नहीं हुआ होगा, जो मेरे साथ हो रहा है। अगर बस चले सरकार और इंतजामिया का, तो सामने खड़े होकर गोलियों से छलनी कर दे।'' मालूम हो कि खां ने हाल में एक चुनावी सभा में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लिया था। खां के इस बयान से उनके साथ-साथ सपा को भी कठघरे में खड़ा किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- खड़गे और राहुल गांधी ने असम कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक
- बीजेपी ने आस्था के पर्व महाकुंभ में राजनीतिक अवसर तलाशे: अखिलेश
- सुरंग में फंसे आठ लोगों तक रेस्क्यू टीम के जल्द पहुंचने की उम्मीद
- विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
- वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
- निष्पक्ष चुनाव आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता
- "आप" के अकेले विधायक अमानतुल्लाह को मिली विधानसभा में एंट्री
- महाकुंभ ने यूपी के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट दे दिए: योगी
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी