लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और हाल ही में विवादास्पद बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए सोमवार को सवाल किया कि चुनाव आयोग उनका नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा है। मायावती ने ट्वीट किया, ''भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह धर्मयुद्ध लड़ रही हैं। यही है भाजपा-आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन चुनाव आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है? प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?''
मायावती ने कहा, ''मीडिया की जबर्दस्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है ... ।'' भोपाल से भाजपा प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही है भाजपा/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व भाजपा रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?
उन्होंने कहा, ''... तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिन्ता की बात है व इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि भाजपा हैं जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरी हैं।''