ताज़ा खबरें
विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने दो और प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इलाहाबाद सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है जबकि फूलपुर सीट से पुराने कार्यकर्ता पंधारी यादव को टिकट दिया गया है। इस तरह सपा ने अब तक 37 सीटों में 33 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। अब उसे केवल चार सीट बलिया, चंदौली, वाराणसी व मिर्जापुर सीट पर प्रत्याशी घोषित बाकी है।

पिछले साल फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने बसपा की मदद से भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को हराया था। यहां से सपा के नागेंद्र सिंह पटेल चुनाव जीते लेकिन इस बार सपा ने उनकी जगह इलाहाबाद सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके पंधारी यादव पर दांव लगाया है। इलाहाबाद सीट पर वैसे पुराने नेता रेस में थे लेकिन इलाहाबाद सीट पर राजेंद्र सिंह पटेल टिकट पाने में कामयाब रहे। वैसे सपा मिर्जापुर सीट से राम चरित्र निषाद को व चंदौली से अपनी सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह को प्रत्याशी बना सकती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख