लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की ओर से आज लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती पूनम सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। श्रीमती सिन्हा कल अपना नामांकन लखनऊ के जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से श्रीमती पूनम सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा एक पत्रकार वार्ता में की।
श्रीमती पूनम सिन्हा जाने माने सिने अभिनेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी है तथा सिनेतारिका सोनाक्षी सिन्हा की मां है। पत्रकारवार्ता में उपस्थित श्रीमती पूनम सिन्हा ने लखनऊवासियों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर कन्नौज की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव भी उपस्थित थी।