ताज़ा खबरें
विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस ने लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णन को टिकट दिया है। वहीं कैसरगंज से विनय कुमार पाण्डेय को उतारा है। जबकि मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर पंकज सांघवी को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक कुल 407 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णन कल्कि पीठाधीश्वर हैं और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर संभल से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें मात्र 16 हजार वोट मिले थे और वह पांचवे स्थान पर रहे थे। आचार्य प्रमोद कृष्णन को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में स्टार प्रचारक की तरह उतारा था। सॉफ्ट हिन्दुत्व के मुद्दे को धार देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काट के लिए इन तीनों प्रदेशों में प्रमोद कृष्णन की खूब सभाएं करवाई गई थीं। वह अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खुलकर हमले बोलते हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णन ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वहीं विनय कुमार पाण्डेय कैसरगंज से प्रत्याशी बनाये गये हैं। विनय कुमार ने 2014 का लोकसभा चुनाव श्रावस्ती से लड़ा था और 2000 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को हराया था। लेकिन अब डॉ. जोशी भाजपा के साथ हैं। लखनऊ सीट पर कांग्रेस नंबर दो पर रही थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख