ताज़ा खबरें
वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता

अमेठी: अमेठी में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में पूजा-पाठ करने के बाद पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय पहुंची केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है जो नोट व खोट की राजनीति करती है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष से आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी करने के लिए खूब संघर्ष किया। आज भी केरल व पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं लेकिन वो पार्टी के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि 'हर बूथ अपनाना है, कमल का फूल खिलाना है।' उन्होंने कहा कि भाजपा का सूत्र वाक्य रहा है, राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और खुद नेता तीसरे स्थान पर। उन्होंने कहा कि 2014 में अमेठी में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया गया। अगर इस बार कुछ हुआ तो मैं ढाल बनकर खड़ी रहूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अमेठी उनका परिवार है लेकिन वह वोट खरीदते हैं लेकिन इस बार नोट नहीं विकास की जीत होगी।

स्मृति ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने केरल की वायनाड सीट से पर्चा भरा है। ये अमेठी में भाजपा की जीत का प्रमाण है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख