ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी

लखनऊ: बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उनसे रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को मीडिया में पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा के किसी भी नेता से उनका कोई रिश्ता नहीं हो सकता है। धर्मेंद्र यादव ने मीडिया में जारी पत्र के माध्यम से कहा है कि मुझे पता चला है कि अनुजेश प्रताप सिंह निवासी भारौल फिरोजाबाद 24 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए हैं। मीडिया ने उन्हें मेरे बहनोई के रूप में प्रस्तुत कर सुर्खियां बनाई हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा के किसी भी नेता से मेरा कभी भी कोई संबंध नहीं हो सकता। अनुजेश प्रताप से मेरा अब कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने इसके साथ ही मीडिया से यह भी अनुरोध किया है कि भविष्य में उन्हें कभी भी मेरे रिश्तेदार के तौर पर न प्रस्तुत किया जाए। धर्मेंद्र मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं और बदायूं से लगातार दो बार से सांसद हैं। सपा ने उन्हें इस बार भी लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।

बदायूं सपा का गढ़ रहा है। सपा छह बार से लगातार यह सीट जीत रही है। भाजपा ने 1991 में बदायूं सीट जीती थी। भाजपा इसके बाद इस सीट पर जोर आजमाइश कर रही है। उनके बहनोई का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख