ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। इन नामों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रामपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि हाल में सपा ने पार्टी ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका भी एलान किया था। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, डिम्पल यादव कन्नौज से उम्मीदवार होंगी। धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया इटावा, भाईलाल कोल राबर्टसगंज और शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से पार्टी उम्मीदवार होंगे।

सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुलायम शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव और रामगोपाल के अलावा, जया बच्चन और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है।

समाजवादी पार्टी ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पार्टी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों में मुख्य रूप से अखिलेश याद, राम गोपाल यादव, आज़म खान, तेज प्रताप यादव, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, विशंभर प्रसाद निषाद, जावेद अली ख़ान, शाहिद मंज़ूर आदि को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख