नई दिल्ली: शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से शिवपाल सिंह यादव खुद फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि फिरोजाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को सपा ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा यूपी के सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवैश को टिकट दिया गया है। मुजफ्फरनगर से ओमवीर सिंह चुनावी मैदान में होंगे। बिजनौर से चौधरी ईलम सिंह गुर्जर चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, फर्रुखाबाद से उदयपाल सिंह यादव मैदान में होंगे। इसके अलावा हरदोई की सीट से फूलचंद्र वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। बस्ती लोकसभा सीट से रामकेवल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। त्रिवेणी प्रसाद खरवार को रॉबर्ट्सगंज सीट से उतारा गया है। वहीं, जौनपुर से आर एस यादव पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए गए हैं।