ताज़ा खबरें
इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को भेजा 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस
अमेरिका जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र बोला-निष्पक्ष माहौल में हो चुनाव
अरविंद केजरीवाल को एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में सौंपा गया

नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है। इस मौके पर सनी लियोनी अपने हसबैंड डेनियल वेबर के साथ यहां मौजूद थीं। सनी ने अपने पुतले की ही तरह काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। दूसरे एक्टर्स के पुतलों से अलग सनी का ये पुतला काफी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रहा था। इस दौरान सनी ने अपने पुतले के साथ कई फोटोज क्लिक करवाई, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों इस पुतले को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन सबसे मजेदार रिएक्शन रहा सनी के पति डेनियल वेबर का, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पति का रिएक्शन देख सनी ने किया ये...

दरअसल, इस वीडियो में सनी के पति डेनियल सनी के पुतले की तरफ रोमांटिक अंदाज में आगे बढ़ते हैं। लेकिन तभी सनी आ जाती हैं और गुस्से से उन्हें घूरती हैं। ये वीडियो काफी मजेदार हैं। जिसे आप यहां देख सकते हैं।

सनी के पुतले की दिलचस्प बात ये है कि वो बिल्कुल उनकी तरह हैं। जिसे असली-नकली का फर्क करना बेहद मुश्किल है।

200 से ज्यादा नाप और तस्वीरें ली गई थीं...

लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला था, जहां उन्होंने सनी के 200 से ज्यादा नाप और तस्वीरें ली थीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके। जब लंदन से लोग उनकी नाप लेने के लिए भारत आए थे। उस वक्त सनी ने अपने एक बयान में कहा था कि, ‘मेरा पुतला लगाने के लिए मैडम तुसाद की आभारी और रोमांचित हूं। मेरे लिए मेरी मोम की प्रतिमा का होना पूरे तरीके से आनंदित करने वाला है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख