ताज़ा खबरें

वाशिंगटन: अमेरिका के मैरीलैंड में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मैरीलैंड के बाल्टीमोर में में गुरुवार को हमलावर ने गोलीबारी की। पुलिस अधिकारी जेफरी गैहलर ने बताया कि ऐसा लगता है कि शूटिंग में सिर्फ एक ही हथियार इस्तेमाल हुआ है। गैहलर ने बताया कि सुबह 9 बजे उनके पास मदद के लिए कॉल आई। गोलीबारी में कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना के 5 मिनट बाद ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इससे पहले एफबीआई ने बताया था कि हमलावर अभी भी पकड़ से बाहर है और पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मैरीलैंड के गवर्नर लैरी होगन ने बताया कि घटना पर निगरानी जारी है।

उन्होंने ट्वीट किया, 'हम गोलीबारी पर करीबी नजर बनाए हुए है। इससे जिन पर भी असर पड़ा है हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। प्रशासन किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार है। बता दें कि तीन महीने पहले मैरीलैंड के एन्नापोलिस में एक अखबार के दफ्तर पर शॉटगन से हमला हुआ था। इसमें अखबार के पांच लोगों की मौत हो गई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख