ताज़ा खबरें
नागालैंड में 6 जिलों के सभी चार लाख मतदाताओं ने नहीं डाला वोट
चुनावों के दौरान धारा 144 लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश
लोकसभा चुनाव: 102 सीटों परपांच बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान
रामपुर में सपा प्रत्याशी का पुलिस पर मतदान प्रभावित करने का आरोप

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के प्रभावशाली उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने और वहीं किसानों का रिण माफ नहीं करने का आरोप लगाया। तिरुपति में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने के आश्वासन से मुकरने का भी आरोप लगाया। उन्होंने वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य को विशेष दर्जा देगी।

कृषि रिण माफी पर गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस संबंध में किये गये वादे को पूरा किया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी देश में सबसे शक्तिशाली उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकते हैं और कर्ज माफी दे सकते हैं लेकिन किसानों का रिण माफ नहीं कर सकते।’’ गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में आए या नहीं, लेकिन केंद्र की सत्ता में आई तो विशेष श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा।

 

राहुल गांधी ने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को तिरूमला में पहाड़ी पर स्थित मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने के बाद राहुल का मंदिर प्रबंधन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 10 किमी की ट्रेकिंग की और वहां भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की।

अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर पहुंचने में राहुल को करीब दो घंटे लगे। उन्होंने बताया कि पहाड़ी पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष थोड़ी देर तिरूमला तिरूपति देवस्थानम अतिथि गृह में रुके और बाद में मंदिर गए। मंदिर अधिकारी ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद राहुल को पवित्र रेशमी कपड़ा, प्रसाद और एक पवित्र स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वह करीब 20 मिनट तक मंदिर में थे। मंदिर और वहां तक आने वाले मार्ग में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख