ताज़ा खबरें
अरविंद केजरीवाल को एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में सौंपा गया
शरथ रेड्डी ने बीजेपी को 55 करोड़ का चंदा दिया: सीएम केजरीवाल

चेन्नई: भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी तमिलनाडु में बड़ी पार्टी से गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस यहां डीएमके के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस को 9 और पुडुचेरी में एक सीट दी है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं। इस लिहाज से कांग्रेस के लिए ये गठबंधन बेहद अहम है। भाजपा पहले ही अन्नाद्रमुक और पीएमके के साथ एलायंस का एलान कर चुकी है।

मंगलवार को डीएमके की चिर प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक ने भाजपा और पीएमके के साथ समझौते का एलान किया था। पट्टल मक्कल काची (पीएमके) को कुल 39 सीटों में से 7 सीटें दी गई हैं। विधानसभा उपचुनाव में 21 सीटों पर समर्थन के बदले पीएमके को 7 सीटें मिली हैं। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु में 39 में से 37 सीटें जीती थीं। वहीं, अन्नाद्रमुक से मुकाबले के लिए डीएमके अपने नेतृत्व में कांग्रेस के साथ गठबंधन की तैयारी कर रही थी।

बुधवार को इस गठबंधन का औपचारिक एलान भी हो गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख