ताज़ा खबरें
इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को भेजा 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस
अमेरिका जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र बोला-निष्पक्ष माहौल में हो चुनाव
अरविंद केजरीवाल को एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में सौंपा गया

चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। गठबंधन के मुताबिक भाजपा तमिलनाडु की 40 में से 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा भाजपा और अन्नाद्रमुक पुदुचेरी में भी साथ चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों पार्टियां साथ में मिलकर तमिलनाडु में स्वीप करेंगी।

अन्नाद्रमुक के संयोजक और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने 'महागठबंधन' की घोषणा की। गोयल तमिलनाडु के लिए भाजपा के प्रभारी हैं। दोनों दलों के बीच दूसरे और अंतिम दौर की चर्चा के बाद यह घोषणा की गई। चर्चा में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी शामिल थे। इससे पहले अन्नाद्रमुक ने पीएमके के साथ समझौता किया, जिसके तहत वेन्नियार की पार्टी को 40 में से सात सीटें दी गईं। केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी की सीट भी पीएमके के हिस्से में गई है।

पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु की 21 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी अन्नाद्रमुक का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हम राज्य में ओ पनीरसेल्वम और ई पलानीसामी के नेतृत्व में और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि इससे पहले सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने आगामी संसदीय चुनावों के लिए व्यापक आधार वाले मोर्चे को पेश करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए पट्टाली मक्कल कत्ची (पीएमके) के साथ राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के पलानीसामी की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा करते हुए अन्नाद्रमुक के समन्वयक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा था कि पीएमके लोकसभा की 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीएमके को राज्यसभा की भी एक सीट दिए जाने का निर्णय किया गया है।

पनीरसेल्वम ने बताया कि समझौते के तहत पीएमके तमिलनाडु में 21 विधानसभा क्षेत्रों में संभावित उपचुनाव में अन्नाद्रमुक का समर्थन करेगी। पीएमके के साथ यह समझौता होना अन्नाद्रमुक के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख