ताज़ा खबरें
अरविंद केजरीवाल को एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में सौंपा गया
शरथ रेड्डी ने बीजेपी को 55 करोड़ का चंदा दिया: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली: पुलिस ने पंचशील क्लब की एक महिला सदस्य से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और क्लब के अध्यक्ष ओ. सैगल के खिलाफ शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। महिला ने आरोप लगाया है कि क्लब के स्वीमिंग पूल में उसके तैरने के दौरान आरोपी अक्सर उसे छुआ करता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धारा 354 (महिला का शीलभंग करने के इरादे से हमला) के तहत उनके खिलाफ हौजखास पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में महिला ने एक शिकायत की थी। इसकी जांच शुरू हो गई है। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब कभी उसने उसकी हकरतों को लेकर आपत्ति जताई तब सैगल ने कई तरीके से उसका भयादोहन किया। महिला ने क्लब के रजिस्टर में भी एक शिकायत दर्ज कराई थी और इस मुद्दे पर क्लब की प्रबंध समिति ने विचार किया था जिसने उसके आरोपों पर गौर करने के लिए एक उप समिति का गठन किया था। लेकिन उसकी शिकायत के मुताबिक समिति ने सैगल के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय महिला और उसके पति को क्लब से निलंबित कर दिया। इसके बाद महिला ने दिल्ली महिला आयोग का रूख किया जिसने पंचशील क्लब को एक नोटिस जारी किया था।

वहीं, सैगल ने अपने खिलाफ लगाए आरोपों का जवाब देते हुए दावा किया कि यह एक छोटी घटना थी और शिकायतकर्ता ने इसे एक बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख