ताज़ा खबरें
अरविंद केजरीवाल को एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में सौंपा गया
शरथ रेड्डी ने बीजेपी को 55 करोड़ का चंदा दिया: सीएम केजरीवाल
केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ईडी से मांगा जवाब

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ शुक्रवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गईं। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको और प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की मौजूदगी में कृष्णा ने पार्टी में वापसी की। वह उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। वह 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हो गईं थीं। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वह महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं।

गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली की सबसे बड़ी लोकसभा सीट है। साल 2008 में हुए लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन में पहली बार उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट को दलित आबादी के चलते सुरक्षित सीट की श्रेणी में रखा गया। इससे पहले करोल बाग लोकसभा क्षेत्र को सुरक्षित सीट का दर्जा हासिल था। परिसीमन में करोल बाग लोकसभा क्षेत्र खत्म हो गया।

इस सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ने जीत हासिल की। इसके बाद यूपीए सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख