ताज़ा खबरें
नागालैंड में 6 जिलों के सभी चार लाख मतदाताओं ने नहीं डाला वोट
चुनावों के दौरान धारा 144 लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश
लोकसभा चुनाव: 102 सीटों परपांच बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान
रामपुर में सपा प्रत्याशी का पुलिस पर मतदान प्रभावित करने का आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जर्मनी की यात्रा पर गयी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार जन विरोधी है। बंगाली भाषा के दैनिक समाचार पत्र के साथ बातचीत में बनर्जी ने कहा, केंद्र सरकार को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। इसके विपरित केंद्र सरकार विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च कर करती है। इसलिए देश के सभी लोग केंद्र सरकार के खिलाफ हैं। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी हार होगी।

बनर्जी ने कहा, अगले वर्ष होने वाले चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ जनमत होगा। पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने जो कुछ किया है वह लोगों ने भली भांति देखा है। देशवासी जानते है कि भाजपा यदि फिर से सत्ता में आयी तो यह देश के लिए बहुत बड़ी आपदा होगी। देशवासियों को यह भी मालूम है कि भाजपा यदि फिर से सत्ता में वापस आयी तो देश एकजुट नहीं रह पायेगा।

उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति भाजपा के खिलाफ मतदान करेगा। भाजपा ने आम आदमी को इतना निराश किया है कि प्रत्येक व्यक्ति उनके खिलाफ हो गया है। भाजपा विरोध करने वालों के खिलाफ बदले की राजनीति करती है। देश के लोग अब एकजुट हैं। वर्ष 2019 के चुनावों में मतदान के जरिए एक क्रांति होगी। भाजपा को हराया जाएगा। मैंने हमेशा लोगों के भले के लिए राजनीति की है इसलिए मैं समझ सकती हूं कि लोग क्या चाहते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख