Print
Category: केरल

वायनाड: उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को प्रचार करने पहुंचीं। यहां रोड शो के साथ ही उन्होंने रैली भी की। प्रियंका गांधी ने वायनाड में कहा कि पांच साल पहले, एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई। हमारे देश के लोगों ने भाजपा सरकार में अपना विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता को उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा भी मानने लगी कि सत्ता उन्हीं की है और लोगों की नहीं। इस का पहला संकेत तब मिला जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के बाद हर खाते में 15 लाख रुपये देने की घोषणा को जुमला कह डाला। उन्होंने मंच से लोगों को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी यहां(वायनाड) में होंगे और यहां के लिए काम करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमलों का सामना किया है। वे उसके चरित्र को चित्रित करते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर है। मेरा भाई राहुल मुझसे दो साल बड़ा है। वह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत और दर्दनाक क्षणों में सहयोगी रहे हैं।

उन्होंने कहा, राहुल जब 14 साल के थे, तब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। हमारा परिवार एक साथ रहा। सात साल बाद जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहा था तो पिता की हत्या कर दी गई। लेकिन इस संकट की घड़ी में भी राहुल ने कहा कि उनके दिल में कोई गुस्सा नहीं है।

powered by social2s