ताज़ा खबरें
चुनावों के दौरान धारा 144 लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश
लोकसभा चुनाव: 102 सीटों परपांच बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान
रामपुर में सपा प्रत्याशी का पुलिस पर मतदान प्रभावित करने का आरोप

नई दिल्ली: भारत के दौरे पर आए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपने देश की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके साथ ही प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारतीय हज यात्रियों का कोटा भी बढ़ा दिया गया है। अब यह कोटा दो लाख यात्रियों का होगा।

भारत में 100 अरब डॉलर निवेश के लिए सऊदी तैयार

भारत और सऊदी अरब ने अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा ऊर्जा संबंधों को खरीददार-विक्रेता से आगे बढ़ाते हुए सामरिक गठजोड़ में तब्दील करने का संकल्प व्यक्त किया है। सऊदी अरब, भारत में विभिन्न क्षेत्रों में 100 अरब डालर निवेश का अवसर देखता है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने यह बात बतायी। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब भारत में विभिन्न क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर के निवेश का अवसर देखता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए सऊदी अरब के युवराज ने कहा कि साल 2016 में मोदी की यात्रा के बाद से सऊदी अरब 44 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ''बड़ी घोषणा...सऊदी अरब, भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा भारत में 100 अरब डालर का निवेश करने संबंधी घोषणा का स्वागत किया। सऊदी अरब की ओर से यह निवेश ऊर्जा, तेलशोधन, पेट्रोकेमिकल्स, आधारभूत ढांचा जैसे क्षेत्रों में किया जायेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख